Tuesday, July 16, 2019

पाकिस्तान ने 139 दिन बाद भारत से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए एयरस्पेस खोला

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने 139 दिन बाद भारतीय समेत अन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस सोमवार रात 12.41 बजे खोल दिया। भारतीय उड्यन विभाग ने मामले की समीक्षा की और अब दोनों देशों के बीच विमानों की आवाजाही शुरू हुई। भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की थी। उसके अगले दिन पाक विमानों ने कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की। तभी से पाक ने एयर स्पेस बंद कर रखा था।

एयर स्पेस बंद होने के दौरान यूरोप और खाड़ी देशों की ओर जाने वाली सभी फ्लाइट गुजरात के ऊपर से अरबसागर पार करते हुए जा रही थीं। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एससीओ समिट में हिस्सा लेने किर्गिस्तान जाना था। तब पाक ने मोदी के लिए 48 घंटे तक अपना एयरस्पेस खोला था, लेकिन मोदी ने पाक एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया।

एयर इंडिया को 491 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ

पाकिस्तान सिविल एवियएशन अथॉरिटी ने एयर स्पेस पर लगे प्रतिबंध को सभी नागरिक विमानों के लिए तत्काल प्रभाव से हटाया है। पाक एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया को लगभग 491 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था। इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन के डाटा के अनुसार इससे रोजाना करीब 233 विमानों के करीब 70 हजार यात्री परेशान हो रहे थे। इन्हें गंतव्य तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे ज्यादा समय लग रहा था। एयर इंडिया के मुताबिक, एयरस्पेस खोले जाने से यूएस जाने वाली फ्लाइटों के खर्च में 20 रु. प्रति ली. की कमी आएगी।

भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक की थी

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाक के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 250 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया। पाक को डर था कि भारत दूसरा हमला न कर दे, इसलिए उसने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाया था। 

टीम मैनेजर पद के लिए भी आवेदन मंगाए जाएंगे: बोर्ड
बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘हमारी वेबसाइट पर एक या दो दिन में इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। सहयोगी स्टाफ के अलावा टीम मैनेजर पद के लिए भी नए सिरे से आवेदन मंगाए जाएंगे।’ तमिलनाडु के पूर्व कप्तान सुनील सुब्रमण्यम को 2017 में टीम मैनेजर बनाया गया था, लेकिन अब उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया गया।

वर्ल्ड कप में हार की समीक्षा करेगा बोर्ड

बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) टीम के विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के देश लौटने पर समीक्षा के साथ-साथ इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम के सेलेक्शन को लेकर भी बातचीत होगी। 10 जुलाई को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 240 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया 221 रन पर सिमट गई थी। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली ने एक-एक रन बनाए थे।

No comments:

Post a Comment

好莱坞影星布拉德·皮特装扮成福奇 吐槽特朗普言论

  中新网4月27日电 综合美媒报道,在25日晚播出的美国知名综艺节目《周六夜场秀》中,由好莱坞影星布拉 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色...